Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जातीय जनगणना को लेकर आजमगढ़ में बैठक संपन्न , तमसा प्रेस क्लब हाल में प्रमुख पदाधिकारियों के बीच जातीय जनगणना पर होने वाले आगामी यात्रा को लेकर समीक्षा


आजमगढ़.जनपद के तमसा प्रेस क्लब हाल में प्रमुख पदाधिकारियों के बीच जातीय जनगणना पर होने वाले आगामी यात्रा को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न हुई।बैठक के मुख्य अतिथि सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एस पटेल जी रहे।
इस बैठक में उपस्थित सभी साथियों ने एकजुट होकर जातीय जनगणना के लिए लोगों को जागरुक कर आंदोलित होने हेतु संकल्प लिया बताते चलें कि सरदार सेना सामाजिक संगठन द्वारा बीते 4 वर्षों में जब जब सरकार द्वारा वंचितों के आरक्षण पर कुठाराघात किया गया या वंचितों के अधिकारों को छीनने का कुत्सित प्रयास किया गया तब तब सरदार सैनिकों द्वारा सड़क पर उतर कर आंदोलन किया गया। जैसा कि आप जानते हैं आरक्षण बचाओ हुंकार रैली तथा बैकवर्डआरक्षण बढ़ाओ जन आंदोलन, 13 प्वाइंट रोस्टर, किसान आंदोलन आदि में सरदार सेना के हजारों साथियों ने सड़क पर उतर कर उत्तर प्रदेश भर में आंदोलन कर समाज को न्याय दिलाने का लगातार प्रयास किया है।
इसी क्रम में आज आजमगढ़ मे जाति जनगणना को लेकर गहन चिंतन बैठक संपन्न हुई।आज के बैठक के संयोजक सत्येंद्र पटेल जी अध्यक्षता इंजीनियर अमरजीत वर्मा जी ने किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh