Latest News / ताज़ातरीन खबरें

संजय कुमार पांडे को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार न्याय सुरक्षा परिषद की प्रमुख राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर हुआ स्वागत


आजमगढ़-बाबा भवर नाथ मंदिर प्रांगण में समाजसेवी विपिन कुमार डब्बू मंदिर परिषद अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में साहित्यकार, पत्रकार संजय कुमार पांडे को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार न्याय सुरक्षा परिषद की प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर फूल माला पहनाकर मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में संजय कुमार पांडे मंदिर भवारनाथ पहुंचकर आजमगढ़ कलाकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश सरकार अध्यक्ष, राजेश रंजन आर्यव्रत महासभा के जिला अध्यक्ष, सुप्रसिद्ध गायक अरविंद शर्मा मधुकर, शिव भक्त रवि उपाध्याय, गिरीश त्रिपाठी, देवदत्त उपाध्याय , ओपी मिश्रा के साथ दर्जनों की संख्या में उपस्थित होकर सभी लोगों ने बाबा भवर नाथ जी के जलाभिषेक कर अपने मुख्य अतिथि संजय कुमार पांडे का स्वागत किया। इसके साथ ही संजय कुमार पांडे ने क्षमा याचना कर प्रभु से कामना की कि जो जिम्मेदारी दी गई है उसको निष्ठा भाव के साथ उसका निर्वाह करेंगे । कलाकारों साहित्यकारों पत्रकारों तथा गरीब जनता के साथ एक कदम आगे बढ़ कर उनका सहयोग करेंगे, संजय कुमार पांडे ने अपने उद्बोधन में कहा कि जो यहां आप लोगों का स्नेह प्यार सम्मान मिला है हम सभी कलाकारों एवं उपस्थित सभी संभ्रांत लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि मेरी जहां भी जरूरत पड़ेगी आप लोगों के लिए कदम से कदम एवं कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करूंगा, और देवाधिदेव महादेव से सभी के लिए मंगल कामना करता हूं‌। वही सुप्रसिद्ध गायक अरविंद शर्मा मधुकर ने भी संजय पांडेय को माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मान किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh