काछी कला के पूर्व प्रधान के बड़े भाई मऊ से घर वापस आते वक्त अज्ञात हमलावरों ने लाठी डन्डे मारपीट कर बुरी तरह किया घायल
मऊ : स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम खुखुंदवा के पास शनिवार की देर शाम काछी कला के पूर्व प्रधान के बड़े भाई मऊ से घर वापस आते वक्त अज्ञात हमलावरों ने लाठी डन्डे मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया।आसपास के लोगो ने घायल क्लर्क को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए।सूचना पाते ही मौके पर पहुची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार कोपागंज क्षेत्र के ग्राम सभा काछीकला निवासी और जी आई सी में क्लर्क के पद पर तैनात संतोष कुमार राय 47 वर्ष अपनी मोटर सायकिल पर सवार होके शनिवार की शाम 6 बजकर 30 मिंट पर वापस घर आ रहे थे।अभी वे क्षेत्र के खुखुंदवा के पास पहुचे थे कि एक कार में सवार चार लोग ओभर टेक करके मोटर सायकिल रुकवा दिए और लाठी डंडो से संतोष राय को मारने पीटने लगे।जिसके चलते संतोष राय घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।जबतक आसपास के लोग वहां पहुचते कार सवार कर में सवार होकर फरार हो गए।लोगो ने किसी प्रकार संतोष राय को कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया।
























































Leave a comment