ब्लॉक प्रमुख के सम्मान सामने आए दलित और निषाद समाज
मऊ। स्थानीय क्षेत्र के बापू इंटर कालेज के परिसर में शनिवार को निषाद समाज और दलित वर्ग के लोगो ने कोपागंज ब्लॉक प्रमुख के पद पर डॉ जयप्रकाश निषाद के निर्विरोध निर्वाचित होने की ख़ुशी में जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय के सम्मान में कृतज्ञता अर्पण दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के सुदूर क्षेत्रो से आये निषाद और दलित समाज के लोगो ने उनका जोरदार स्वागत किया।
समारोह को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कहा की हर गरीब की पीड़ा मेरी पीड़ा है। गरीब समाज में तमाम प्रतिभावान भरे पड़े है। जो धनाभाव में अपनी मंजिल पाने से भटक जाते है। मेरा प्रयास होगा की हर ऐसे गरीब व्यक्ति परिवार या दलित पिछड़ी बस्ती जो विकास से कोसो दूर है उन गाँवो और व्यक्तियों के जीवन में दिप जलाकर विकास की मुख्य धारा में जोड़ सकू। जय प्रकाश निषाद जैसे निष्ठावान और समर्पित व्यक्तित्व को ब्लॉक प्रमुख बनने से मै अपने से मै अपनी आत्मा से संतुष्ट हुआ हु। इस अवसर पर दीपचन्द निषाद मुखदेव साहनी सुदर्शन निषाद संतोष निषाद सत्यदेव साहनी ,राम प्रवेश साहनी आदि लोग उपस्थित रहे।

























































Leave a comment