दस वर्ष की छात्रा के साथ चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म ,मुकदमा पंजीकृत
आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र एक छात्रा, छत पर कपड़ा उतारने गई थी कि कि चचेरा भाई ने चचेरी बहन उम्र 10 वर्ष को पकड़ कर दुष्कर्म किया, और मौके से फरार हो गया, इस बात की जानकारी जब परिजनों को हुई, तो परिजन रौनापार थाना पहुंचे, और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी, तहरीर मिलते ही पुलिस ने आरोपी अविनाश को धारा 376 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया, और लड़की को जिला चिकित्सालय पर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया । छात्रा की मां ने रौनापार थाने में तहरीर देकर कहा कि 7 जुलाई को सायंकाल मेरी लड़की कक्षा 3 की छात्रा है व उम्र करीब 10 वर्ष है, कपड़ा उतारने छत पर गई थी। तभी मेरी पुत्री का चचेरा भाई ने उसका हाथ पकड़ कर अपने कमरे में ले गया । और उसका कपड़ा उतार कर उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगा। इस घटना से मेरी लड़की इतनी डर गई थी, कि उसने इसकी कोई चर्चा 7 तारीख को नहीं की । 16 जुलाई को मेरी लड़की ने इस घटना की जानकारी मुझे दी। थानाध्यक्ष रौनापार जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया
























































Leave a comment