Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कच्चा मकान ढहने से मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, परिवार में मचा कोहराम

आजमगढ़:। देवगांव थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव में बुधवार भोर कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे में मलबे में दबकर 75 वर्षीय वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान सुबह करीब 9:30 बजे उनकी मौत हो गई।

भोजपुर गांव निवासी राजकुमारी प्रजापति पत्नी कुहेस राम प्रजापति बुधवार भोर करीब चार बजे कच्चे मकान में सो रही थीं। इसी दौरान अचानक पूरा मकान भरभराकर उनके ऊपर गिर गया। मलबे में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हादसे के बाद परिजनों ने किसी तरह मलबा हटाकर राजकुमारी को बाहर निकाला और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन करीब 9:30 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

राजकुमारी प्रजापति दो पुत्र और एक पुत्री की मां थीं। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh


अवैध असल दिखाकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार देवरिया। बनकटा पुलिस ने अवैध असलहा दिखाकर लुट की घटना का खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पिस्टल, जिंदा कारतूस, 3650 रुपये नकद, मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की हीरो स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजन यादव निवासी धनौती थाना भाटपार रानी तथा संजय कुमार और विशाल कुमार भारती निवासी सरया टोला छरौछा थाना खामपार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर सुंदरपार जाने वाले मार्ग के तिराहे के पास घेराबंदी कर तीनों को पकड़ा गया। तलाशी में राजन के पास से पिस्टल, जिंदा कारतूस व 1150 रुपये, संजय के पास से 1020 रुपये व रियलमी मोबाइल तथा विशाल के पास से 1480 रुपये और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक 20 अगस्त की शाम इलेक्ट्रॉनिक दुकान से घर लौट रहे पवन कुमार को भड़सर पुल के पास बाइक सवार तीन युवकों ने अवैध असलहा दिखाकर नकदी और मोबाइल छीन लिया था। मामले में 24 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने घटना स्वीकार की। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी कर पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।