Latest News / ताज़ातरीन खबरें

चकियां शुक्ल में दरवाजे पर चढ़कर मारपीट, दो भाई गंभीर घायल

देवरिया खुखुन्दू। थाना क्षेत्र के चकियां शुक्ल गांव में मंगलवार शाम दरवाजे पर चढ़कर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में अवधेश शुक्ल (45) और उनके भाई तारकेश्वर शुक्ल (40), पुत्रगण गुफ्तार नाथ, गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

बताया गया कि गुफ्तार शुक्ल अपने पुत्र अवधेश और तारकेश्वर के साथ घर के दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग कथित रूप से उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। परिजनों के अनुसार, दोनों भाई बचने के लिए घर के अंदर भागे, लेकिन आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर भी उनके साथ मारपीट की।

परिजनों ने आरोप लगाया कि मारपीट करने आए लोगों के पास धारदार हथियार और तमंचा भी था। घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहीं, दूसरे पक्ष से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

मारपीट की वजह जमीन संबंधी विवाद बताई जा रही है। खुखुन्दू थानाध्यक्ष वीवी राजभर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh