महिला की शिकायत पर सी एच सी पहुँचे कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह, रूपए मागने की शिकायत को लेकर डाक्टरों से की वार्ता
देवरिया।आज दिन बुधवार को कांग्रेस प्रवक्ता रविप्रताप सिंह महिला से रूपये मागने की शिकायत पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज पहुँचे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह एक महिला से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज मे दवा के नाम पर रूपये की मांग की गईं, जिस पर महिला ने इसकी जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता रविप्रताप सिंह को दी। जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ तत्काल सी एम ओ ऑफिस देवरिया पहुँच कर इसकी जानकारी सी एम ओ को दी, और जाँच कराकर कार्यवाही की मांग की।
जानकारी मिलने पर सी एम ओ देवरिया ने फोन द्वारा चिकित्सा प्रभारी से वार्ता कर शख्त निर्देश देते हुए जाँच के आदेश दिए।
ततपश्चात रविप्रताप सिंह बुधवार की दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँच कर डॉ नन्देश तिवारी, डॉ सचिन चौधरी व चीफ मेडिकल फरमासिस्ट से वार्ता कर इसकी जानकारी देते हुए जाँच कर कार्यवाही की मांग की। जानकारी मिलने पर डॉ नंदेश ने आश्वासन देते हुए कहा की कहा कि महिला की शिकायत की जाँच कराई जायगी, दोषी पाए जाने पर जो संलिप्त पाया जाएगा उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायगी।


























































Leave a comment