Crime News / आपराधिक ख़बरे

मारपीट व जान से मारने की धमकी पर पुलिस ने किया पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

देवरिया। स्थानीय  भटनी थाना क्षेत्र के चुहिया गांव में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में सुमन पत्नी दिनेश राजभर ने आरोप लगाया है कि 14 अक्टूबर को गांव के रमेश राजभर और उसकी पत्नी मुस्कान ने लाठी-डंडे से उन्हें और उनकी बेटी सपना को मारापीटा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।  करिश्मा के मायके पक्ष के नारद राजभर और रिशु राजभर पर फोन से पूरे परिवार को जान से मारने तथा घर जलाने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर करिश्मा पत्नी रमेश राजभर, मुस्कान पुत्री रमेश राजभर और रमेश राजभर निवासी चुहिया, थाना भटनी, तथा नारद राजभर पुत्र लल्लन राजभर और रिशु राजभर पुत्र दिनानाथ राजभर निवासी खेमकरन पिपरा, थाना खुखुंदू, जिला देवरिया के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh