मनियापार मोहरा में पशु आरोग्य मेले का हुआ शुभारंभ
देवरिया। विकास खंड बरहज के ग्राम मनियापार मोहरा में उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अखंड प्रताप सिंह एवं ग्राम प्रधान ने गौ-पूजन कर किया।
कार्यक्रम में पशुधन प्रसार अधिकारी अशोक कुमार पांडेय ने पशुपालकों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, पशुधन बीमा योजना एवं सहभागिता योजना के बारे में विस्तार से बताया।
मेले में कुल 186 पशुओं का निःशुल्क उपचार कर दवाओं का वितरण किया गया। इस दौरान कृमिनाशक दवाओं एवं पोषक तत्वों का वितरण करने के साथ पशुओं को प्राथमिक चिकित्सा, शल्य चिकित्सा, बांझपन चिकित्सा तथा कृत्रिम गर्भाधान की सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
इस अवसर पर प्रबोध कुमार सिंह, बृजेश कुशवाहा, राम कुमार पांडेय, संजीव यादव, राजेश यादव सहित अन्य पैरावेट उपस्थित रहे।


























































Leave a comment