Latest News / ताज़ातरीन खबरें

शिवकुमार तिवारी की नृशंस हत्याकांड के आरोपियों की हुई गिरफ्तारी, होगी NSA की कार्रवाई, कुल 8 पर मुकदमा

गोरखपुर : सिकरीगंज थाना क्षेत्र में शाम के वक्त तलवार से हमला कर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने कठोर कदम उठाना शुरू कर दिया है. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अब उनके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई शुरू की जा रही है. साथ ही संबंधित थानेदार को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है।

बता दें कि बीते 8 अगस्त को सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में आयोजित ब्रह्म भोज कार्यक्रम में शामिल होने निकले शिवकुमार त्रिपाठी पर हमलाकर उन्हें लहूलुहान कर दिया गया था. घायल शिवकुमार को आसपास के लोग ऑटो से इलाज के लिए लेकर जा रहे थे, इसी बीच आरोपियों ने ऑटो को घेर कर तलवार से उन पर ताबड़तोड़ हमला किया और मौत के घाट उतार दिया।

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए परिजनों की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था, लेकिन पुलिस ने अब एक और आरोपी का नाम बढ़ाकर आठ पर मुकदमा पंजीकृत किया है. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई तलवार और खंती भी बरामद कर ली है।

पुलिस नामजद आरोपियों के के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाने जा रही है. पुलिस मामले में सभी आरोपियों की भूमिका और उनके खिलाफ जुटाए गए सभी साक्ष्य का विस्तृत रिपोर्ट संकलित कर रही है. पुलिस आगे की कार्रवाई इन्हीं साक्ष्य के आधार पर आगे बढ़ाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि, 8 अगस्त को सिकरीगंज में शिवकुमार की हत्या में परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर सात नामजद अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसमें पुलिस ने अपनी तरफ से एक नाम और बढ़ाया है. अब अभियुक्त की संख्या आठ हो गई है. इस घटना की जांच में पता चला कि साल 2024 में आदेश चौधरी की हत्या हुई थी, जिसमें शिवकुमार त्रिपाठी के परिजनों का नाम आया था. जिसकी रंजिश के चलते अभियुक्त द्वारा यह घटना की गई है. इस मामले में थाना प्रभारी सिकरीगंज अंजुल चतुर्वेदी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है और सभी अभियुक्तों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh


अवैध असल दिखाकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार देवरिया। बनकटा पुलिस ने अवैध असलहा दिखाकर लुट की घटना का खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पिस्टल, जिंदा कारतूस, 3650 रुपये नकद, मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की हीरो स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजन यादव निवासी धनौती थाना भाटपार रानी तथा संजय कुमार और विशाल कुमार भारती निवासी सरया टोला छरौछा थाना खामपार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर सुंदरपार जाने वाले मार्ग के तिराहे के पास घेराबंदी कर तीनों को पकड़ा गया। तलाशी में राजन के पास से पिस्टल, जिंदा कारतूस व 1150 रुपये, संजय के पास से 1020 रुपये व रियलमी मोबाइल तथा विशाल के पास से 1480 रुपये और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक 20 अगस्त की शाम इलेक्ट्रॉनिक दुकान से घर लौट रहे पवन कुमार को भड़सर पुल के पास बाइक सवार तीन युवकों ने अवैध असलहा दिखाकर नकदी और मोबाइल छीन लिया था। मामले में 24 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने घटना स्वीकार की। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी कर पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।