Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मेडिकल कॉलेज में गूंजी देशभक्ति, निकली भव्य तिरंगा यात्रा

देवरिया।महर्षि देवराहा बाबा ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्राचार्य डॉ. रजनी की अध्यक्षता में आयोजित तिरंगा यात्रा का शुभारंभ प्रशासनिक भवन से हुआ। करीब दो किलोमीटर लंबी रैली में मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं, फैकल्टी सदस्यों, सुरक्षा कर्मियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
हाथों में तिरंगा लेकर निकले प्रतिभागियों ने ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरे परिसर को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। रैली के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, देशप्रेम और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया गया।
इस दौरान प्राचार्य डॉ. रजनी ने कहा कि तिरंगा देश की अस्मिता, गौरव और एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान बनाए रखने का आह्वान किया।
रैली में डॉ. कविता बरनवाल, डॉ. जमाल हैदर, डॉ. रामजनम, डॉ. अरुणेश कुमार, डॉ. शालिनी गुप्ता, डॉ. शुभम पांडे, डॉ. सुरुचि गुप्ता समेत मेडिकल कॉलेज के अनेक फैकल्टी सदस्य मौजूद रहे। रैली के दौरान पूरे परिसर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह और राष्ट्रभक्ति का माहौल नजर आया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh


अवैध असल दिखाकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार देवरिया। बनकटा पुलिस ने अवैध असलहा दिखाकर लुट की घटना का खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पिस्टल, जिंदा कारतूस, 3650 रुपये नकद, मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की हीरो स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजन यादव निवासी धनौती थाना भाटपार रानी तथा संजय कुमार और विशाल कुमार भारती निवासी सरया टोला छरौछा थाना खामपार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर सुंदरपार जाने वाले मार्ग के तिराहे के पास घेराबंदी कर तीनों को पकड़ा गया। तलाशी में राजन के पास से पिस्टल, जिंदा कारतूस व 1150 रुपये, संजय के पास से 1020 रुपये व रियलमी मोबाइल तथा विशाल के पास से 1480 रुपये और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक 20 अगस्त की शाम इलेक्ट्रॉनिक दुकान से घर लौट रहे पवन कुमार को भड़सर पुल के पास बाइक सवार तीन युवकों ने अवैध असलहा दिखाकर नकदी और मोबाइल छीन लिया था। मामले में 24 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने घटना स्वीकार की। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी कर पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।