Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़: एसएसपी डॉ. अनिल कुमार व सीओ कौस्तुभ त्रिपाठी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

आजमगढ़, 17 फरवरी 2026:जनपद आजमगढ़ में आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जनसुनवाई का आयोजन किया गया। डॉ. अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ एवं कौस्तुभ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर द्वारा पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए नागरिकों ने भूमि विवाद, पारिवारिक प्रकरण, मारपीट, तथा अन्य कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ितों को न्याय दिलाने में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बनाए रखें।

जनसुनवाई के इस आयोजन से फरियादियों में संतोष देखा गया तथा पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ। 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh