Latest News / ताज़ातरीन खबरें

एसडीएम ने नदी किनारे गांवों में पहुंच कर परखी स्थिति, कर्मचारियों को दिए निर्देश

घोसी।मऊ। एसडीएम अशोककुमारसिंह ने बरसात को लेकर घाघरा नदी के साथ छोटी सरयू नदी के जलस्तर को देखते हुऐ  सोमवार को नदी किनारे स्थित विभिन्न गांवों और दोहरीघाट कस्बे का निरीक्षण कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम ने छोटी सरयू नदी के किनारे स्थित सरहरा जमीन सरहरा, नवली, धनौली रामपुर, कीरतपुर सहित कस्बा दोहरीघाट में पहुंचकर नदी के पानी की स्थिति तथा ग्रामीण क्षेत्रों पर पड़ रहे प्रभाव का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान किसी भी गांव में नदी का पानी आबादी तक नहीं पहुंचा मिला। खेतों में खड़ी फसलें भी सुरक्षित पाई गईं और किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं मिली। वर्तमान में नदी का पानी अपने पेटे में ही स्थित है जिससे क्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी हुई है।
एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल नदी के पानी से किसी प्रकार की समस्या नहीं है। प्रशासन द्वारा नदी के जलस्तर और आसपास के क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल आवश्यक कदम उठाए जा सकें।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh