Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अगस्त 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले 14 रेलकर्मियों को समापक देयों का भुगतान, 04 रिक्त पदों पर पात्र कर्मचारियों को पदोन्नति

मऊ।वाराणसी।मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन  की अध्यक्षता में आज 31 अगस्त , 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले विभिन्न विभागों से कुल 14 रेल कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय वाराणसी के प्रेमचंद सभागार कक्ष में उनके समापक धनराशि का भुगतान किया गया । इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी,अभिनवकुमारसिंह, मंडलवित्तप्रबंधक एन.एन पाण्डेय,सहायक कार्मिक अधिकारी रामसिंह समेत लेखा एवं कार्मिक विभाग के निरीक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे ।
मंडलरेलप्रबंधक  आशीष जैन ने अपने अध्यक्षीय  संबोधन में कहा कि मैं वाराणसी मंडल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ओर से आज मंडल से सेवानिवृत्त हो रहे 14 रेलकर्मी भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ।
आप सभी ने भारतीय रेल में लंबे समय तक पूरी निष्ठा, मेहनत, परिश्रम एवं समर्पण के साथ अपनी सेवाएं दी हैं। आपके योगदान के लिए भारतीय रेल एवं वाराणसी मंडल सदैव आपके आभारी रहेंगे। यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि वर्षों की सेवाओं के बाद आप आज अपने जीवन की दूसरी  पारी की शुरुआत कर रहे हैं।
सेवानिवृत्ति जीवन का एक नया अध्याय है। सेवा के दौरान कार्य की व्यस्तताओं के कारण आप जिन शौक एवं रुचियों के लिए समय नहीं दे पाते थे, अब उन्हें पूरा करने का अवसर आपके पास है। मुझे विश्वास है कि आप इस समय का आनंद लेते हुए अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताएंगे और अपने जीवन को और अधिक सुखद बनाएंगे।
मैं आप सभी से डिजिटल फ्रॉड के प्रति विशेष रूप से सतर्क रहने की अपील करता हूँ। सेवानिवृत्ति के बाद प्राप्त होने वाली धनराशि को सुरक्षित रखने के लिए किसी अनजान फोन कॉल, संदेश या लिंक पर भरोसा न करें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपना ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी अथवा अन्य व्यक्तिगत विवरण किसी के साथ साझा न करें।
अंत में, मैं आप सभी को सेवानिवृत्ति की पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ। मेरी कामना है कि आपके जीवन की यह दूसरी  पारी स्वस्थ, सुखद एवं आनंदमय हो। आप सभी स्वस्थ रहें, प्रसन्न रहें और अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत करें। 
उन्होंने बताया कि वाराणसी मंडल के कार्मिक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लगन एवं मेहनत से कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के दिन ही उनके रिक्त पद पर वरीयता क्रम में आ रहे 04 कर्मचारियों को पदोन्नति पत्र सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों से दिलवाया गया , राजकुमार/मुख्य टिकट निरीक्षक / प्रयागराजराम बाग के रिक्त पद पर श्री शर्वेन्द्र कुमार शर्मा को पदोन्नत किया गया, शंकर प्रसाद सिंह / वरिष्ठ तकनीशियन/छपरा  के रिक्त पद पर श्री मु. अफजल खां  को पदोन्नत किया किया गया,
 श्रीमती एस रानी चौधरी/मुख्य नर्सिंग अधीक्षक/वाराणसी के रिक्त पद पर श्रीमती रेखा वर्मा  को पदोन्नत किया किया गया, हरिशंकर /कार्यालय  अधीक्षक/कप्तानगंज के रिक्त पद पर  अरुण कुमार   को पदोन्नत किया किया गया ।
इसके पूर्व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह ने सभी सेवानिवृत होने कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए सेवानिवृत कर्मचारियों को आई कार्ड, सेवा प्रमाण पत्र, पी.पी.ओ , डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र एवं सम्बन्धी सभी दस्तावेजों के विषय में विस्तार से बतलाया और उनको समझाया कि वे अपनी प्राप्तियों का बहुत सोच समझ कर उपयोग करें । उन्होंने कहा कि आप सभी ने अपने जीवन का एक लम्बा समय रेलवे को दिया है। आप के किसी भी तरह की समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जायेगा।
31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में सर्वश्री  राजकुमार/मुख्य टिकट निरीक्षक/प्रयागराज रामबाग,अश्वनी कुमार/ट्रेनमनेजर/वाराणसी,सुधीर कुमार तिवारी/ट्रेनमनेजर/गोरखपुर,सुनील कुमार श्रीवास्तव/स्टेशन अधीक्षक/खुरहट,शंकर प्रसाद सिंह/वरिष्ठ तकनीशियन/छपरा,महेन्द्र यादव/कुक/छपरा,अशोक चन्द्र/मुख्य लोको निरीक्षक/छपरा,अनिल कुमार शर्मा/सी.से ई(C&W)सीवान,दिलीप कुमार सिंह/चौकीदार/मऊ,रमेश/वरिष्ठ तकनीशियन/गाजीपुर सिटी,श्रीमती एस.रानी चौधरी/वाराणसी,कैसर/सफाईवाला/वाराणसी, हरिशंकर/कार्यालय अधीक्षक/कप्तानगंज, अनिल कुमार सिन्हा/ट्रैकमेन्टेनर/मऊ आदि कर्मचारी शामिल थे। उक्त जानकारी हिमांशुरावमुख्यप्रचार निरीक्षक ने दी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh