आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों की खैर नहीं : उपजिलाधिकारी जलालपुर
जलालपुर-अम्बेडकरनगर :आचार संहिता का कड़ाई से हो अनुपालन- एसडीएम । उप जिलाधिकारी जलालपुर अभय कुमार पांडेय ने सभी मातहतों को निर्देशित किया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का कठोरता से अनुपालन होना सुनिश्चित किया जाए।कोई भी प्रत्याशी तीन से ज्यादा संख्या में प्रचार प्रसार करते हुए मिले तो उसके ऊपर महामारी एक्ट का भी मुकदमा दर्ज किया जाय।ताकि कोई भी दावेदार आचार संहिता तोड़ने की हिमाकत न करे।पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्ण कांत शुक्ल ने सर्किल के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले दावेदारों पर आचार संहिता उल्लंघन और महामारी एक्ट दोनों का मुकदमा दर्ज किया जाय।कोरोना के बढ़ते मामलों को दृष्टिगत रखते हुए महामारी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया जाना आवश्यक है।साथ ही बिना परमिशन चल रही गाड़ियों को तत्काल सीज किया जाय।


























































Leave a comment