किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने के जुर्म में एक माह के बाद हुआ आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़ कन्धरापुर थाना पुलिस ने लगभग एक माह पूर्व अपहृत किशोरी को शनिवार की सुबह भवरनाथ चौराहे के समीप से बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपित अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया।
कंधरापुर थाना क्षेत्र की निवासी 14 वर्षीय एक किशोरी को एक युवक ने 20 मार्च को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। इस संबंध में अपहृत किशोरी के पिता ने कन्धरापुर थाना में आरोपित युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से पुलिस आरोपी युवक की तलाश में लगी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर कन्धरापुर थाना के सब इंस्पेक्टर घनश्याम यादव ने शनिवार की सुबह अपहृत किशोरी को भंवरनाथ चौराहे के समीप से बरामद कर आरोपित अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी युवक हरिवंश कुमार पुत्र हरिनाथ राम ग्राम सेंहदा थाना कन्धरापुर का निवासी है।























































Leave a comment