पुलिस चौकी अम्बारी पर बड़े धूमधाम से मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवस
अंबारी आजमगढ़।अंबारी चौकी पर मनाया गया धूमधाम से 76 वां गणतंत्र दिवस बतादें कि,इस बार गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पुलिस चौकी अम्बारी की सजावट और साफसफाई देखने लायक़ था, चार दीवारों की सफाई मुख्य द्वार के बगल में राष्ट्र ध्वज पूरे शान से गगन में लेहराते हुए गगन में वीरता, पराक्रम, निरन्तरता, और खुशहाली एकता का संदेश देता हुआ गर्व से प्रतीक हो रहा था। इस अवसर पर चौकी प्रभार रज्जन द्विवेदी ने राष्ट्र ध्वज को फहराया, और विधि विधान से राष्ट्र गान के साथ सभी पुलिस जवानों ने सलामी दिया।
पुलिस चौकी अम्बारी पर बड़े धूमधाम से मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवस pic.twitter.com/8e6YUlAkm5
— GGS NEWS 24 (@ggsnews24) January 27, 2025
इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित लोगों और पत्रकार साथियों के साथ चौकी के हेड कांस्टेबल से लेकर सिपाही , गार्ड उपस्थित रहे ।
हालांकि इस कार्यक्रम में कुछ जवानों की ड्यूटी महा कुंभ प्रयागराज विश्व के सबसे विशाल मेले में चल रही है ,उन वीर जवानों ने प्रयागराज में ही राष्ट्र ध्वज को सलामी दिए। अंबारी पुलिस चौकी इंचार्ज रज्जन द्विवेदी ने अपने हाथों से मिष्ठान का वितरण किया और पूरे वातावरण में भारत माता की जय के नारे से पुलिस चौकी गूंज उठा।
इस ख़ास अवसर पर पुलिस चौकी प्रभारी रज्जन द्विवेदी , हेड कांस्टेबल दीनबंधु यादव, कांस्टेबल अमरजीत, कांस्टेबल अरविंद यादव, हेड कांस्टेबल संजय पाल , कांस्टेबल अनुपम सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।





















































Leave a comment