योगेश गौतम बने महाराजगंज के नए चिकित्सा प्रभारी, सीएमओ कार्यालय से अटैच हुए चिकित्सा प्रभारी अविनाश झा
आजमगढ़।बजरंगी विश्वकर्मा की रिपोर्ट।महाराजगंज प्रसूता की हुई मौत मामले में वहीं प्राइवेट हॉस्पिटल पर करवाई हुई तो साथ ही साथ स्टाफ नर्स के स्थानांतरण के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज के प्रभारी अविनाश झा के ऊपर भी गाज गिरी है मंगलवार को उनको सीएमओ कार्यालय में अटैच कर दिया गया है तो वही उनकी जगह अहरौला में प्रभारी के रूप में काम करने के दौरान चर्चित हुए डॉक्टर योगेश गौतम को महाराजगंज का नया प्रभारी बनाया गया है डॉक्टर योगेश गौतम महाराजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा अधिकारी के रूप में कार्य कर रहे थे अब उन्हें वही पर प्रभारी बनाया गया है यह देखना दिलचस्प रहेगा की अहरौला जैसी जगह पर चर्चित चिकित्सा अधिकारी के रूप में नाम कमा चुके डॉक्टर योगेश गौतम महाराजगंज में किस तरह से कार्य करते हैं।।



























































Leave a comment