विद्यालय में एंटी रोमियो स्क्वायड की टीम ने दी सेल्फ डिफेंस की जानकारी
मुहम्मदपुर/आज़मगढ़ ।मुहम्मदपुर क्षेत्र के रॉयल फोर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल दयालपुर ठाकुरी पुर में मंगलवार को एंटी रोमियो स्क्वायड की टीम ने बालिकाओं को एंटी रोमियो व सेल्फ डिफेंस से संबंधित जानकारी दी । एंटी रोमियो स्क्वायड टीम में कांस्टेबल धर्मेंद्र, महिला कांस्टेबल शीलू यादव, महिला कांस्टेबल श्रुति पाठक ने वहां उपस्थित छात्राओं को एंटी रोमियो एवं सेल्फ डिफेंस से संबंधित जानकारी दी कि अगर किसी भी प्रकार का हमला आपके ऊपर होता है और आप अकेले हैं, निहत्थे हैं तो किस प्रकार से आपको बचाना है और अपनी सुरक्षा स्वयं करनी है ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सैयद सिराज अहमद सैयद ताबिश सहायक अध्यापक चंदन भारती सुनील कुमार प्रियंका रानी प्रिया यादव मधु विश्वकर्मा मारिया बानो समरीन बानो गीता चौरसिया रीमा व भारी संख्या में ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।



























































Leave a comment