Latest News / ताज़ातरीन खबरें

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं है कोई सार्वजनिक शौचालय

दीदारगंज-आजमगढ़।मार्टिनगंज तहसील मुख्यालय पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं है कोई  सार्वजनिक शौचालय जबकि प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में स्वास्थ्य कर्मी के साथ-साथ मरीज पहुंचते हैं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि हमारे पास सीमित संसाधन है इसलिए हम नहीं बना सकते शौचालय।
 मार्टिनगण तहसील मुख्यालय पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जो की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्तर की शासन स्तर पर व्यवस्था प्राप्त है और सरकार  स्वास्थ्य सुविधाओं पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है फिर भी यहां दर्जनों की संख्या में प्रतिदिन  दवा के लिए मरीज तथा  प्रसूता महिलाओं के साथ-साथ जिम्मेदार भी आते हैं । लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जो कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर की व्यवस्था पर संचालित हो रहा है के पास अपना कोई सार्वजनिक शौचालय नहीं है जबकि प्रतिदिन स्वास्थ्य कर्मियों का  प्रशिक्षण आयोजित भी होता है। सार्वजनिक कार्यक्रम का भी आयोजन होता है शौचालय के अभाव में आए हुए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ता है जहां शौचालय सुविधा के अभाव की  आए हुए मरीज  इसकी शिकायत करते  रहे हैं लेकिन आज तक कोई भी व्यवस्था उपलब्ध नहीं हो सकी इस संबंध में जब प्रभारी चिकित्साधिकारी  डॉक्टर आत्माराम सिंह से बात की गई उनका कहना है कि उनके पास सीमित संसाधन है और सीमित बजट है इसलिए सार्वजनिक शौचालय नहीं बनवा सकते ।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh