Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बीच बिहार से दर्दनाक सड़क दुर्घटना , एक ही परिवार के 5 लोगों की हुई मौत, मचा हड़कंप


सड़क दुर्घटना की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बीच बिहार से दर्दनाक घटना सामने आई है। बिहार में भोजपुर जिले के गजराजगंज क्षेत्र में गुरूवार (22 अगस्त) की सुबह सड़क दुर्घटना में एक हीं परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है। और दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरा से एक्सयूवी गाड़ी में सवार होकर ये लोग यूपी के विंध्याचल दर्शन करने गए थे, वापस लौटने के दौरान गाड़ी हादसे का शिकार हो गई है।

बताया जा रहा है कि पूरा परिवार विंध्याचल माता का दर्शन करके वापस बिहार के भोजपुर लौट रहा था। इस बीच आरा के गजराजगंज थाना क्षेत्र के बीबीगंज के पास हादसा हो गया। इस दौरान ड्राइवर ने गाड़ी पर से अपना कंट्रोल खो दिया, जिसके कारण कार सड़क के किनारे डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। आपको बता दें कि आरा के गजराजगंज थाना क्षेत्र के बीबीगंज फोरलेन एनएच-922 पर यह घटना हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, मरने वाले सभी लोग और जख्मी अजीमाबाद थाना क्षेत्र के कमरियांव गांव निवासी हैं।
हादसे में मां-बाप, भाई-बहन और 1 मासूम बच्चे की जान चली गई है, वहीं, घर की बहू और एक बेटी गंभीर रुप से जख्मी हैं, जिनका इलाज चल रहा है। यह खबर सुनते ही इलाके में हड़कंप मच गया है। गांव में लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh