Latest News / ताज़ातरीन खबरें

समाधान दिवस पर नवागत थाना प्रभारी ने सुनी फरियादियों की फ़रियाद

आजमगढ़ निजामाबाद : थाना समाधान  दिवस नवागत थाना प्रभारी सच्चिदानंद यादव के नेतृत्व में हुआ थाना समाधान दिवस पर कुल 17 प्रार्थना पत्र पड़े इसमें 14 प्रार्थना पत्र राजस्व संबंधित और 3 पुलिस संबंधित प्रार्थना पत्र पड़े इसमें 2 राजस्व संबंधित प्रार्थना पत्र का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया शेष 15 प्रार्थना पत्रों को मौके पर जाकर निस्तारित करने का निर्देश देते हुए  नवागत थाना प्रभारी सच्चिदानंद यादव ने कहा कि राजस्व संबंधित मामलों के लिए पुलिस और राजस्व संबंधित टीमें मौके का मुआयना करके शीघ्र जाकर निस्तारण करें नवागत थाना प्रभारी सच्चिदानंद यादव ने संबंधित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आप लोग फरियादियों की समस्या का निदान समय से कर देगें तो थाना दिवस या तहसील दिवस पर इतनी भीड़ नही लगेगी फरियादी मुख्य मंत्री दरबार भी नही पहुचेगे मुख्य मंत्री का सख्त निर्देश है जो भी फरियादी अपनी फरियाद लेकर तहसील दिवस या थाना दिवस पर पहुंचे उनके समस्या का तुरंत  संबंधित अधिकारी निदान करे उन्होंने कहा कि अगर अधिकारी फरियादियों की समस्या का निदान कर देगे तो वह बार बार तहसील दिवस या थाना दिवस वा मुख्यमंत्री दरबार चक्कर नही लगाएगा थाना समाधान दिवस  पर नवागत थाना प्रभारी सच्चिदानंद यादव,वरिष्ठ उपनिरीक्षक कुलदीप यादव उपनिरीक्षक डी आर सिंह,उपनिरीक्षक पवन शुक्ला,का0 राकेश तिवारी,चंदन चौहान, राजस्व निरीक्षक रामशरीख,  निजामाबाद कस्बे के लेखपाल विक्रांत सिंह,अजय लाल श्रीवास्तव लालधर यादव लव राय,रमाकांत,रामप्यारे,उमेश मा 0रुचि सिंह  आदि राजस्व लेखपाल मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh