Latest News / ताज़ातरीन खबरें

शाइस्ता की तलाश में जनपद में एसटीएफ, एटीएस की दबिश नकाबपोश महिला को हिरासत में लिया

आजमगढ़। माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश में आजमगढ़ जिले के अमनाबाद व बिलारमऊ सहित कई गांवों में शुक्रवार की सुबह एसटीएफ, एटीएस और जौनपुर के शाहगंज की पुलिस ने छापा मारा। टीम एक महिला को पूछताछ के लिए साथ ले गई। हालांकि आजमगढ़ पुलिस ने ऐसी किसी कार्रवाई के प्रति अनभिज्ञता जताई है।
शाइस्ता के आजमगढ़ में छिपे होने की सूचना मिलने पर एसटीएफ, एटीएस और शाहगंज की पुलिस अमनाबाद पहुंची। टीम ने शक के आधार पर एक नकाबपोश महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए साथ ले गई। महिला का हुलिया शाइस्ता परवीन से मिल रहा है। यह पिछले कुछ दिनों से यहां अपने एक परिचित के घर रह रही थी। शाइस्ता परवीन प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में नामजद है। जांच एजेंसियां लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही हैं। पुलिस की ओर से शाइस्ता पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है। शाहगंज सीओ शुभम टोडी और फूलपुर कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने ऐसी किसी कार्रवाई के प्रति अनभिज्ञता जताई। हालांकि ग्रामीण कार्रवाई की पुष्टि कर रहे हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh