लड़की भागने के आरोप में अभियुक्त गिरफ़्तार
आज़मगढ़ ।निज़ामाबाद थाना क्षेत्र के निवासी मु0 अख्तर पुत्र अव्दुल रहीम के द्वारा उसकी 19 वर्षीय पुत्री को मुरादाबाद जनपद करनपुर थाना मुण्डापण्डा निवासी आदिल पुत्र शिप्तेहसन द्वारा बहला फुसलाकर भगा कर ले जाने के संबंध में थाना स्थानीय पर आदिल पुत्र शिप्तेहसन निवासी करनपुर थाना मुण्डा पाण्डा जिला मुरादाबाद उ0प्र0 का अभियोग पंजीकृत कराया गया । विवेचना के उपरान्त मुकदमा उपरोक्त में धारा 323/506 भादवि की वृद्धि की गई है। उच्चाधिकारीगण द्वारा उक्त मुकदमें में नामजद आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया प्राप्त सूचनानुसार उप निरीक्षक सूरज कुमार चौधरी मय हमराही के देखभाल क्षेत्र व जांच मे मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त में नामजद आरोपी आदिल पुत्र शिप्तेहसन निवासी करनपुर थाना मुण्डापाण्डा जिला मुरादाबाद उ0प्र0 फरिहा चौक पर खडा है तथा वापस घर जाने की फिराक मे हैं । मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास कर उप निरीक्षक सूरज कुमार चौधरी मय हमराही के द्वारा अभियुक्त आदिल उपरोक्त को मौके पर पहुंचकर कारण गिरफ्तारी बताते हुये शुक्रवार को समय करीब 10.16 बजे सुबह में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय चालान किया गया। दौराने गिरफ्तारी मा0सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशो/निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया।























































Leave a comment