बनगांव नहर शारदा सहायक खण्ड 32 में अज्ञात युवक का मिला शव
फरिहा/आज़मगढ़ ।निजामाबाद थाना थानांतर्गत फरिहा चौकी क्षेत्र के बनगांव नहर शारदा सहायक खण्ड 32 में एक युवक की मिलने की सूचना ग्रामीणों द्वारा प्राप्त हुई । ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया। अज्ञात शव मिलने की सूचना पर थानाध्यक्ष निजामाबाद सच्चिदानंद यादव, फरिहा चौकी इंचार्ज सुल्तान सिंह अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस व ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। तलाशी लेने पर मृतक के पॉकेट से आधार कार्ड, मोबाइल, चार्जर व एक डायरी मिली । आधार कार्ड के मृतक की पहचान अंकुश सैनी पुत्र सत्यपाल के रूप में हुई। वह मेरठ जिला का रहने वाला है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टतया प्रतीत होता है की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया है। वास्तविकता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा ।























































Leave a comment