Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दिन हो या रात पोखरा,टीला आदि से निकाले जा रहे जेसीबी द्वारा मिट्टी और महंगे दामों पर बेचे जाने का धंधा जोरों पर

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज में दिन हो या रात पोखरा,टीला आदि से निकाले जा रहे हैं जेसीबी द्वारा मिट्टी और महंगे दामों पर बेचे जाने का धंधा जोरों पर बताया जाता है अधिकतर जेसीबी मालिक थाने पर प्रतिमाह मोटी रकम देकर कर चलाते हैं जेसीबी और थाने की बधी बधाई रकम से मौन रहती है पुलिस वहीं मिट्टी ढोने में लगे टैक्टर ट्राली चलते हैं तेज रफ्तार में अगर उनके सामने कुछ भी आ गया तो उनके टैक्टर ट्राली में ब्रेक तो कम लगते हैं लेकिन सामने जो भी पड़ा उसको सत्यानाश कर देते हैं और इसकी शिकायत अगर पुलिस से की जाती है तो पुलिस दोनों तरफ से सुलह समझौता कराने में भी सुविधा शुल्क जरुर लेती है जो क्षेत्र में इसकी चर्चा हमेशा होती है लेकिन इस पर किसी का कभी ध्यान नहीं गया लेकिन चुनाव में वोट लेने के लिए सभी का ध्यान जरूर रहता है कि सभी वोट दे और हमारी पार्टी जीत जाये लेकिन यह कोई नहीं कहता कि जब सरकार से सब कुछ मिलता है तो सुविधा शुल्क क्यों ले।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh