यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा मुहम्मदपुर में लगी शॉर्ट सर्किट से आग , शाखा प्रबंधक का कंप्यूटर ,मेज पर रखे और जरूरी सामान जलकर खाक
मुहम्मदपुर/आजमगढ़।यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा मुहम्मदपुर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से शाखा प्रबंधक का कंप्यूटर सहित मेज पर रखे अन्य सामान जलकर खाक हो गया ।
मिली जानकारी के अनुसार मुहम्मदपुर बाजार स्थित यूनियन बैंक की शाखा में सुबह बैंक की खिड़की से धुआं निकलता देखकर बाजार वासियों द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गई। आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग के साथ बैंक के कर्मचारियों को दी गई। जानकारी पाकर बैंक मैनेजर रवि चौधरी और बैंक के अन्य स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचे और खोलकर देखा तो शाखा प्रबंधक के टेबल पर रखा हुआ कंप्यूटर और अन्य सामान जैसे टेलीफोन और पंखा जलकर खाक हो गया। घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। शाखा प्रबंधक ने बताया कि घटना के बाबत बैंक के उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।























































Leave a comment