Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पुलिस लाइन में हार्ट अटैक से SI और हेड कॉन्स्टेबल की हुई मौत

प्रयागराज। प्रयागराज के पुलिस लाइन में हार्ट अटैक से दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। इनमें एक SI और एक हेड कॉन्स्टेबल शामिल हैं। दरोगा राजेश पाठक को दिल का दौरा तब पड़ा, जब वे एक्सरसाइज कर रहे थे। जमीन में बेहोश पड़े राजेश को साथी पुलिसकर्मी इलाज के लिए ​​​​​​ स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय ले गए। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वहीं दोपहर में हेड कॉन्स्टेबल नंद किशोर श्रीवास्तव (59) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथियों ने स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय पहुंचाया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि नंद किशोर का 15 दिन बाद रिटायर होने वाले थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh