चेकिंग के दौरान मारुति कार से पुलिस की टोपी व लाल- नीली बत्ती बरामद, किया चालान
आजमगढ़ । नगर के बवाली मोड़ पर एक मारुति कार से पुलिस ने लाल-नीली बत्ती पुलिस की टोपी सहित अन्य सामान बरामद किया। पुलिस ने वाहन का चालान कर जहां जुर्माना लगाया, वही पुलिस की टोपी बरामद होने के मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
नगर के बवाली मोड़ पर टीएसआई यातायात नियमों का पालन कराने के लिए खड़े थे। इसी दौरान लाल व नीले रंग के स्टीकर व क्राइम इंफॉर्मेशन ब्यूरो नेशनल एंटी क्राइम ब्यूरो लिखी कार को पकड़ा। कार के डेक्स बोर्ड पर ठंडी में लगाई जाने वाली पुलिस की टोपी, पुलिस के वाहनों में लगाए जाने वाले लाल-नीली बत्ती को बरामद किया। टीएसआई ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी।
टीएसआई ने वाहन का चालान किया। वहीं एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि चेकिंग के दौरान वाहन से लाल-नीली बत्ती मिली है। इस संबंध में वाहन का चालान किया गया है। ठंड में लगाए जाने वाली पुलिस की टोपी भी बरामद की गई है। इस संबंध में कार में बैठे व्यक्ति ने बताया कि उसके भाई पुलिस में है और उन्हीं की यह टोपी है इस संबंध में जांच की जा रही है।
























































Leave a comment