मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नायल की 16वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न
लखनऊ: मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा की अध्यक्षता में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) की 16वीं बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के विकास के सम्बन्ध में हुई प्रगति को प्रजेन्टेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में निर्माण की प्रगति की सतत मॉनिटरिंग की जाये और कार्यों को गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा कराया जाये।
इससे पूर्व, मुख्य कार्यपालक अधिकारी नायल डॉ0 अरुण वीर सिंह ने बताया कि विकासकर्ता ज़ुरिक एयरपोर्ट की एसपीवी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड ने परियोजना हेतु डॅवलपमेंट प्लान के अनुसार एयरपोर्ट के विकास के लिए ईपीसी कांट्रैक्टर टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग, एटीसी और रनवे का कार्य कर रही है।
बैठक में सीईओ ग्रेटर नोएडा एवं नोएडा रितु माहेश्वरी, प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास अनिल सागर, विशेष सचिव वित्त समीर वर्मा और नायल के नोडल ऑफ़िसर शैलेंद्र भाटिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।
























































Leave a comment