यूपी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत वितरित हुआ टैबलेट
सुल्तानपुर - कादीपुर : उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा युवाओं में तकनीकी कौशल विकास के सन्दर्भ में महत्वाकांक्षी योजना के तहत उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से संबंधित पाठ्यक्रमो में प्रवेशित छात्र छात्राओं को आज संत तुलसीदास पीजी कॉलेज कादीपुर सुल्तानपुर के परास्नातक द्वितीय वर्ष भूगोल, समाजशास्त्र, शिक्षा शास्त्र में अयोध्या प्रसाद, अमित कुमार रोशनी तिवारी, एवं परास्नातक योगा पाठ्यक्रम के छात्राओं दृष्टि मौर्या, श्रुति एवं प्रिया को प्राचार्य प्रो आर एन सिंह के द्वारा टैबलेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर शैलेंद्र पांडे ने सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर डॉ सुरेन्द्र प्रताप तिवारी सहित महाविद्यालय के अनेक शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
























































Leave a comment