नगर पंचायत के पहली बैठक में ही अनुमानित लागत 200 करोड़ से अधिक की योजनाओं पर सभासदों ने मोहर लगाई -फूलपुर
फूलपुर। आदर्श नगर पंचायत फूलपुर में अधिशाषी अधिकारी विक्रम कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष रामाशीष बरनवाल की अध्यक्षता में बोर्ड की पहली बैठक संपन्न हुई जिसमें फूलपुर कस्बा सहित फूलपुर नगर के प्रमुख मार्गो व धार्मिक स्थलों जोकि 5 मील के अंतर्गत आते हैं उनके सुंदरीकरण व निर्माण कार्यों पर प्रस्ताव पारित हुआ नगर पंचायत के पहली बैठक में ही अनुमानित लागत 200 करोड़ से अधिक की योजनाओं पर सभासदों ने मोहर लगाई तो वही हर घर जल मिशन के अंतर्गत 11 करोड़ 97 लाख की लागत की स्वीकृत हुई योजनाओं का भी स्वागत किया गया। गुरूवार को बारह बजे के करीब आयोजित हुई बैठक में अधिशाषी अधिकारी ने सभी वार्ड सदस्यों सभासदों का स्वागत करते हुए कहा कि विकास कार्य में शासन के मंशानुसार कार्यों की क्रियान्वित किया जाएगा। वार्ड नं0 6 की गुड़िया देवी ने आवारा पशुओं , सूअर पर लगाम लगाने की बात की साथ ही नालों की सफाई, नंदोया पोखरे का अमृत सरोवर के योजना के अन्तर्गत सफाई सुंदरीकरण,वार्ड की गलियों में प्रकाश की भी व्यवस्था करने का प्रस्ताव दिया। वार्ड न मीरा देवी ने नाउ गली में सामुदायिक भवन निर्माण,साफ सफाई आदि का प्रस्ताव दिया वार्ड 5 के सभासद मो आविद ने अंसारी मुहल्ले में आरो कूलर वाटर की व्यवस्था, नाला सफाई सुंदरीकरण आदि का प्रस्ताव दिया एक नंबर वार्ड से आशीष कुमार ने पेयजल आपूर्ति वा प्रकाश साफ सफाई आदि का प्रस्ताव दिया वार्ड नं दो की नीतू सोनकर ने भी अपनी बात व प्रस्ताव रखा , वार्ड नं 10 के अनवरी ने बड़े नाले की सफाई, निर्माण पेय जल आदि पर प्रस्ताव दिया तो वार्ड नं नौ के रिजवान अहमद ने भी अपने विचार, प्रस्ताव रखे। अनिल सोनकर , इफ्तेखार, अरशद ने भी अपने अपने वार्डों से प्रस्ताव रखे। नपं की प्रथम बैठक में ही वर्ष 2023 से 2024 के अनुमानित लागत लगभग दो सौ करोड़ व ग्यारह करोड़ 97 लाख की योजनाओं पर सहमति बनी जिसमे वार्ड नं0 2 सन्त कबीर नगर मे शंकर जी तिराहा से चुना चौक राधेश्याम यादव के दूकान तक सी०सी० रोड का निर्माण कार्य ।वार्ड न0 3 अम्बेडकर नगर मे शिवकुमार चाय की दुकान से हबीब के घर तक सी०सी०
रोड का निर्माण कार्य ।
इण्डियन गैस एजेन्सी से लखनऊ बलिया मार्ग बडौदा यू०पी० बैंक के पास तिराहा तक तक ।
वार्ड नं0 6 चन्द्रशेखर आजाद नगर में नन्दोइया पोखरी का सुन्दरीकरण।वार्ड नं0 10 मुशी दौलत लाल नगर मे नागा बाबा पोखरा का सुन्दीकरण । नगर के मुख्य चौराहों पर सी०सी०कैमरा लगाया जाना। नगर के मुख्य चौराहो पर प्रोजेक्टर लगाया जाना। मूकबधिर बच्चों के समुचित व्यवस्था । नगर के ख्याति बनाये जाने हेतु सुन्दरीकरण । नगर के बाहर में बुढ़िया मन्दिर व पोखरें का सुन्दरीकरण । महर्षि दुर्वाषा आश्रम व अंत्येष्टिस्थल का निर्माण । नगर के बाहर बाबा मुण्डेश्वर नाथ मन्दिर का सुन्दरीकरण ।वार्ड नं0 6 चन्द्रशेखर आजाद नगर में बाबा परमहंस कुटी का सुन्दीकरण वार्ड नं0 8 के सीमा से सटे हनुमानगढी मन्दिर का सुन्दरीकरण । लो०नि०वि० द्वारा नगर पंचायत की सीमा में डिवाइडर बनाये जाने का प्रस्ताव
1533 ट्रोल फ्री नम्बर की व्यवस्था।गढ़वा मन्दिर का सुन्दरीकरण नगर मे प्रमुख त्योहारों पर विभिन्न धार्मिक स्थल एवं नगर का सजावट किया जाना।नगर की आय बढ़ाने के लिये शासन के निर्देशानुसार प्रचार-प्रसार पर भी बल दिया गया। इस मौके पर वरिष्ट लिपिक रमेश श्रीवास्तव, रामसूरत गौड़, रफीक, मनोज गुप्ता, ओंकार नाथ, सुरेश सोनकर बॉडी भाई सहित अन्य लोग थे ।
























































Leave a comment