अस्वस्थ चल रहे पूर्व विधायक हाजी मोबीन अहमद के घर पहुंचे अखिलेश
आजमगढ़। शादी समारोह में शामिल होने के बाद रविवार को सठियांव जाते समय मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के जमुड़ी गाँव निवासी पूर्व विधायक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष हाजी मोबीन अहमद के आवास पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दोपहर 2ः40 मिनट पर पहुंचे। उनके आवास पर लगभग 15 मिनट रहें। पूर्व विधायक हाजी मोबीन अहमद जो लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे है। और उनके छोटे भाई अमीन अहमद की पत्नी अकबरी खातून का 30 मई को अकस्मिक निधन हो गया था। जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शोक संवेदना व्यक्त किया और परिवार के उनके बारे में हालचाल लिये। पूर्व विधायक के बड़े बेटे नदीम अहमद से परिवार की खैरियत के बारे में पूछा, उसके बाद राजनीति को लेकर कुछ बातों पर चर्चा हुई। फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला सठियांव के लिए रवाना हो गया।
























































Leave a comment