Latest News / ताज़ातरीन खबरें

महिला सिपाही ने आईपीएल खिलाड़ी पर दर्ज कराया रेप का मुकदमा, सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार

प्रयागराज। एक महिला सिपाही ने शुक्रवार को प्रयागराज के शिवकुटी थाने में जमकर हंगामा किया। उसने अपने सिपाही पति पर अप्राकृतिक दुराचार और आईपीएल खिलाड़ी देवर पर रेप करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार को रेप की धारा हटाने की जानकारी मिली तो पीड़िता ने विवेचक पर मिलीभगत का आरोप लगाया। उसने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने मीडियाकर्मियों से कहा कि वह आत्महत्या करने रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई थी लेकिन उसकी सहेली ने उसे रोक लिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिस देवर पर महिला सिपाही ने रेप का आरोप लगाया है, वह आईपीएल का खिलाड़ी है। उसने इस बार भी आईपीएल खेला था। इस क्रिकेट खिलाड़ी के खिलाफ महिला सिपाही ने आरोप लगाया है कि एक जुलाई 2019 को वह ससुराल में थी। परिवार के सभी लोग एकत्र हुए थे। उस दिन उसका पति ड्यूटी पर चला गया। पति के जाने के बाद देवर ने उसके साथ रेप किया। पति के आने जब उसने उसने देवर की हरकत के बारे में बताया कि उल्टे पति ने उसे डांटा। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया था। 2019 की रेप की घटना पर महिला सिपाही ने शिवकुटी थाने में देवर को नामजद किया।
शुक्रवार को पीड़िता ने मीडियाकर्मियों को बताया कि पुलिस के एक आलाधिकारी के निर्देश पर विवेचक को घटनास्थल पर जाना था लेकिन वह अकेला चला गया और आने के बाद रेप की धारा हटा दी। एससी-एसटी की धारा भी नहीं लगाई। इस मामले में दबी जुबान शिवकुटी थाने की पुलिस का कहना था कि महिला सिपाही ने पहले मुरादाबाद में अपने पति समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में सुलह हो गई। पीड़िता का 161 और 164 के बयान में अलग-अलग बयान है। साक्ष्यों के आधार पर रेप की धारा हटाई गई तो आरोप लगा रही है।
वाराणसी निवासी महिला सिपाही ने 23 फरवरी 2023 को अपने सिपाही पति, देवर और ससुर के खिलाफ मारपीट, ठगी, दहेज उत्पीड़न, रेप समेत संगीन धाराओं में प्रयागराज के शिवकुटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। एफआईआर के मुताबिक 23 जून 2018 को उसके पति ने धर्म परिवर्तन कर बौद्ध धर्म की रीति रिवाज से विवाह किया था। उसके पति ने पहली शादी की बात छिपाई थी। उसकी पहली पत्नी के सामने आने पर राज खुला। दूसरा आरोप ये था कि उसके तीन साल के बेटे का खतना कराने की कोशिश की। जबकि पति ने धर्म परिवर्तन कर लिया था। तीसरा देवर पर रेप और पति पर अप्राकृतिक दुराचार का आरोप था।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh