Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बारातियों ने अंबेडकर प्रतिमा पर किया पथराव, तनाव के चलते मौके पर प्रशासन मुस्तैद, क्षतिग्रस्त प्रतिमा की कराई मरम्मत

बिलरियागंज /आजमगढ़ : रौनापार थाना क्षेत्र के रसूलपुर नंदलाल गांव में रविवार की रात बारातियों ने पथराव कर अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। गांव में तनाव हो गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। गांव निवासी विजय पांडेय के यहां रविवार को जहानागंज क्षेत्र से बारात आई थी। बाराती डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए जा रहे थे। रास्ते में बारातियों ने अंबेडकर व बुद्ध प्रतिमा पर पथराव कर दिया। जानकारी होते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया। प्रधान सरवन कनौजिया ने पुलिस को सूचना दी। इस पर एसडीएम सगड़ी राजीव रत्न सिंह, सीओ सगड़ी महेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष रौनापार राप्रकाश बिंद व बिलरियागंज थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। रात में ही प्रशासन ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत कराई।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh