Latest News / ताज़ातरीन खबरें
मोतियाबिंद आपरेशन के लिए बस मुँशीगँज रवाना
करौदी कला कादीपुर सुल्तानपुर । स्वामी विवेकानंद शिक्षण संस्थान हरीपुर, करौदी कला, सुलतानपुर से मोतियाबिंद आपरेशन के लिए 48 मरीजों को लेकर बस इन्दिरा गांधी आई हास्पिटल मुँशीगँज अमेठी रवाना हुई। बस को समाजसेवी पँ. कृष्ण चन्द्र मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विदित हो कि प्रत्येक माह के दूसरे मँगलवार को विद्यालय में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर नि:शुल्क नेत्र शिविर के आयोजक अमरीश मिश्रा (पत्रकार), ईशनारायण उपाध्याय, शिवकुमार जी, आलोक कुमार, अन्तिम मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
























































Leave a comment