Latest News / ताज़ातरीन खबरें
अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर राज्य संग्रहालय में लघु चित्रों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन कल
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग के अधीन राज्य संग्रहालय लखनऊ द्वारा कल 18 मई, 2023 को अपराह्न 03ः00 बजे अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर प्रतिमाओं एवं लघु चित्रों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।
यह जानकारी राज्य संग्रहालय लखनऊ के निदेशक डा0 आनन्द कुमार सिंह ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि प्रतिमाओं एवं लघु चित्रों पर आधारित प्रदर्शनी अस्थाई वीथिका, राज्य संग्रहालय में लगाई गई है। दर्शक डालीबाग स्थित प्राणी उद्यान के गेट संख्या-02 से प्रवेश कर इस प्रदर्शनी का आनन्द उठा सकते हैं।
























































Leave a comment