कैबिनेट मंत्री ने भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगा
बिलरियागंज/ आजमगढ़ भाजपा के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने रविवार को इस्माईलपुर गोरिया में जनसंपर्क कर नगर पालिका बिलरियागंज से अध्यक्ष पद की भाजपा उम्मीदवार संजू सोनकर पत्नी सुर्यभान सोनकर व वार्ड नंबर आठ से सभासद पद के उम्मीदवार रमाकांत यादव के समर्थन में वोट मांगा। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में बिना भेद भाव के काम हो रहें हैं। और चहुं तरफा तेजी से विकास हो रहा है। रमाकांत यादव भाजपा से सभासद पद के कर्मठ एवम सुयोग्य प्रत्याशी हैं। इनकी जीत से क्षेत्र में तेजी से विकास होगा। इस मौके पर श्री कृष्ण पाल,चंद्रपाल सिंह, विपिन कुमार राय, रमाकांत यादव,शशिकांत यादव, हरिकेश राजभर, शशिकांत राजभर,त्रिवेणी राजभर,संतोष राजभर, रंजीत राजभर आदि ने भी लोगों से वोट देने की अपील किया।
























































Leave a comment