Latest News / ताज़ातरीन खबरें

गुंडों,माफियाओं, बदमाशों के चंगुल से आजाद हुआ फूलपुर क्षेत्र- सूर्य प्रकाश शाही

फूलपुर। गुंडों,माफियाओं, बदमाशों के चंगुल से आजाद हुआ फूलपुर क्षेत्र। उक्त बातें उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने एक नुक्कड़ सभा में कही उन्होंने 80,90 के मध्य के दशक को याद कर बताया की ना रोड ना सुरक्षा व्यवस्था इस सबके बीच उस समय भी हम भाजपाई पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल ऊंचे थे और आज भी है जिससे प्रदेश को दंगा, गुंडे माफिया मुक्त बनाने को संकल्पित हैं। शनिवार को शंकर जी तिराहे पर फूलपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अंशुमान जायसवाल, सभासद प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे मंत्री ने लोगों से वोट की अपील करते हुए कहा कि विकास का रोड मैप डबल इंजन भाजपा सरकार के पास है।   वही बीजेपी प्रत्याशी  अंशुमान जायसवाल ने परिवर्तन की बात पर कहा कि परिवर्तन तो ईश्वर ने पिता जी(स्व शिव प्रसाद जायसवाल) को ऊपर बुला कर दिया। अब उनके अधूरे सपनों को पूरा करना ही हमारा लक्ष्य है जो उन्होंने फूलपुर के विकास के लिए देखा था। संचालन राममणि यादव ने किया इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय, विनोद राय, हनुमंत सिंह, भानू प्रताप चौहान, अभय सिंह लालू सहित कई वार्डों के सभासद प्रत्याशी उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh