Latest News / ताज़ातरीन खबरें

झाड़ी में मिला अज्ञात युवक का शव, टहलने गये लोगों की पड़ी नजर, पहचान कराने में जुटी पुलिस

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर जंगल के समीप आजमगढ़-दोहरीघाट मार्ग पर बगही डांड़ पुल के समीप शुक्रवार की सुबह अज्ञात युवक (35) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी होते ही आस- पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी रही। केशवपुर जंगल के पास गांव के लोग सुबह टहलने के लिए गए थे। इस दौरान पुल के नीचे झाड़ी में युवक का शव पड़ा हुआ था। शव मिलने की जानकारी होते ही राहगीर सहित अन्य लोगों की भीड़ जुट गई। युवक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने भी शव के पहचान का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। कोतवाल यादवेंद्र पांडे ने बताया कि शव सप्ताह भर पुराना लग रहा है। पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh