Latest News / ताज़ातरीन खबरें
पूर्व प्रधान का हृदयघात से निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
खुटहन(जौनपुर) 22 अप्रैल, खुटहन थाना क्षेत्र के गुलरा गॉव निवासी पूर्व प्रधान बीरेंद्र निषाद(45 वर्ष) का शनिवार की सुबह 4 बजे हृदयाघात से निधन हो गया। मौत की खबर सुनकर स्वजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों के मुताबिक, बीरेंद्र निषाद बीती रात खाना खाकर सो गए। सुबह की बेला में अचानक उनके सीने में असहनीय दर्द शुरू गया। जानकारी होने पर आनन फानन में स्वजन उन्हें जौनपुर अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते मे ही उन्होंने दम तोड़ दिया। युवावस्था में ही उनकी मृत्यु से स्वजनों पर वज्रपात सा हो गया।
उनके शव का दाह संस्कार सुतैली घाट पर किया गया।
























































Leave a comment