Latest News / ताज़ातरीन खबरें

फरार दुल्हन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, विवाह के बाद दूल्हे को चकमा देकर भाग गई थी दुल्हन

आजमगढ। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भटौली टोडरपुर गांव स्थित धरसन बाबा मंदिर पर एक विवाह हुआ था। विवाह के बाद दुल्हन, दूल्हे के साथ कप्तानगंज के देऊरपुर बाजार पहुंची थी। जहां उसे ससुराल रवाना होना था, लेकिन उसके पूर्व ही वह दुल्हा व उसके साथ के लोगों को चकमा देकर फरार हो गई। दुल्हा पक्ष के लोगों ने इस बाबत थाने पर तहरीर दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने फरार दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया।
पश्चिम उत्तर प्रदेश के नोएडा निवासी अशोक शर्मा ने चार अप्रैल को अहरौला थाने में तहरीर दिया। तहरीर में उसने बताया कि तीन अप्रैल को उसे साले पवन शर्मा की शादी भटौली टोडरपुर गांव स्थित धरसन बाबा मंदिर पर कुछ लोगो ने मध्यस्थता कर एक लड़की से कराया था। शादी के बाद वह कप्तानगंज के देऊरपुर बाजार में चकमा देकर फरार हो गई। शादी के पूर्व मध्यस्थता करने वालों ने उनसे डेढ़ लाख की डिमांड किया था। दुल्हान का नाम पिंकी मलिक निवासी कटक उड़िसा बताया गया था। कन्या पक्ष के राजवीर को वर पक्ष के अशोक शर्मा ने 48000 रुपये नकद व 50 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया था। शेष 52 हजार रुपये न मिलने पर लड़की देऊरपुर बाजार में चकमा देकर फरार हो गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर राजवीर व पिंकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फरार हुई दुल्हन पिंकी को मऊ जिले के दोहरीघाट से गिरफ्तार कर लिया। राजवीर की तलाश में पुलिस अभी जुटी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh