Big Breaking: उमेश पाल हत्याकांड मामले में फरार गुड्डू मुस्लिम की मिली लोकेशन, जल्द हो सकता है गिरफतार
Umesh pal case: उमेश पाल हत्याकांड मामले में फरार चल रहे आरोपी गुड्डू मुस्लिम की लोकेशन उड़ीसा के पुरी में मिली है। बता दे कि, वांटेड केऊपर पुलिस ने पांच लाख के इनाम की घोषणा भी कर रखी है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही एक टीम को पुरी के लिए रवाना कर दिया गया है।
आपको बता दें कि, पुरी से पहले गुड्डू मुस्लिम की लोकेशन महाराष्ट्र के नासिक में मिली थी। पुलिस का कहना है कि गुड्डू काफी शातिर वांटेड है। वह कई घटनाओं में कई बार फरार रह चुका है। वह मोबाइल फोन का बिल्कुल भी प्रयोग नहीं कर रहा है। गुड्डू 6 मार्च को, अतीक के रिश्तेदार अखलाक के घर मेरठ पहुंचा था। वहां पर यह 17 घंटे रहा। एसके बाद वह उससे एक लाख रुपये लेकर वहां से निकल गया था। जिसके बाद पुलिस को उसकी लोकेशन अजमेर में मिली थी। इसके बाद उसने अपना ठिकाना झांसी में सतीश पांडेय के घर पर बनाया था। जहां से निकलकर वह सीधा नासिक चला गया था। वहीं अब पुलिस को पता चला है कि वह उड़ीसा के पुरी इलाके में है। इस सूचना पर पुलिस की एक टीम पुरी के लिए रवाना हो गई है।
गुड्डू मुस्लिम बचपन से ही बम बनाने का एक्सपर्ट था। धीरे धीरे वह इतना माहिर हो गया था कि चलते-चलते बम बना देता था। उसे असलहों से ज्यादा बम पर विश्वास था। उसने बम से ही तहलका मचा दिया था। सिपाही राघवेंद्र को उसने पीछे से बम मारा था, जो सिपाही की मौत का कारण बना।
























































Leave a comment