क्षेत्र पंचायत कादीपुर की आवश्यक बैठक सम्पन्न
कादीपुर ।क्षेत्र पंचायत कादीपुर की बैठक आज ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख दिलीप चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई क्षेत्र पंचायत कादीपुर की इस बैठक में सभी ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे बैठक में पिछली कार्यवाही की पुष्टि होने के उपरांत कृषि, सहकारिता ,पशुपालन ,स्वास्थ्य, राज्य पोषण मिशन ,सर्व शिक्षा अभियान ,राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन ,समाज कल्याण ,स्वच्छ भारत मिशन ,प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री आवास योजना, राज्य वित्त केंद्रीय वित्त एवं क्षेत्र निधि मनरेगा सहित सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन करने पर विस्तृत चर्चा की गई । आयोजित बैठक व सदन में मौजूद प्रधान बीडीसी सदस्यों ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर आक्रोश जताया तो वहीं स्वास्थ्य संबंधित चल रही योजनाओं के बारे में विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर के अधीक्षक से जब जानकारी चाही तो अधीक्षक का माकूल जवाब न मिलने पर उपस्थित सदस्यों ने सदन में हंगामा करना शुरू कर दिया। सदन की गरिमा शासनादेशों में निहित प्रावधानों को सभी सदस्य पालन करते हुए बैठक में प्रतिभाग किए ।सदन को संबोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी लोग गांव के विकास में अपना शत प्रतिशत योगदान देना सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की कोई भी अधिकारी कर्मचारी लापरवाही बरते तो उसका परिणाम भी उसे भुगतना पड़ेगा। विधायक राजेश गौतम ने कहा कि क्षेत्र के विकास की प्रथम इकाई ग्राम पंचायतें होती हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का कथन लक्ष्य अंतोदय ,अंतोदय का मूर्त रूप देने का कार्य ग्राम पंचायत देख व कर रही हैं हम हमेशा ग्राम पंचायतों को आगे लाने में जो भी सहयोग होगा करते रहेंगे ।क्षेत्र पंचायत के सचिव व खंड विकास अधिकारी पंकज गौतम ने विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर देते हुए सभी आए हुए अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया।ब्लाक प्रमुख दिलीप चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में आए हुए सभी ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों का स्वागत एवं आभार ज्ञापित करते हैं और आशा करते हैं कि विकास कार्यों में सभी लोग जुड़ कर के कादीपुर में एक नया इतिहास रचाएंगे ।कादीपुर क्षेत्र पंचायत की बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी पुष्पा वर्मा ,निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह, विमला कनौजिया, वन विभाग के जगदंबा मिश्रा, पशुपालन विभाग के डॉ वीरेंद्र प्रताप ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ विमलेश, इफको के क्षेत्र प्रबंधक विनोद मौर्या, जे पी डब्लू डी अतुल वर्मा, एडीओ कोआपरेटिव सुनील चौरसिया, अभय सिंह सहित अनेक तहसील व ब्लाक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक के पूर्ब बिधायक राजेश गौतम ने स्वामी विवेकानंद वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल का भी उद्दघाटन किया ।






















































Leave a comment