Latest News / ताज़ातरीन खबरें

समाजसेवी की चौदहवीं पुण्यतिथि पर जरूर मन्दो में किया वस्त्र दान

लालगंज आजमगढ  चेवार  सारंगपुर ग्राम अंतर्गत समाजसेवी सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर  दो बार ग्राम प्रधान रहे वीरेंद्र बहादुर सिंह पिता की पुण्यतिथि लगातार मनाई जाती है उसी क्रम में उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता श्याम नारायण सिंह जी की 14 वीं पुण्यतिथि मनाई। उन्होंने अपने पूरे ग्राम के गरीब महिला पुरुषों को यथाशक्ति महिलाओं को साड़ी और गरीब पुरुषों को उनसे संबंधित जो वस्त्र दिया जाता है तथा ग्रामीणों को नाश्ता जलपान भी कराया जाता है उसी क्रम में उनके दरवाजे पर सैकड़ों महिला-पुरुष इकट्ठा थे ।उनको नाश्ता जलपान कराया गया। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह जी के भाई हैं सेवानिवृत्त उप जिला कृषि अधिकारी ने उपस्थित लोगों से कहा जिनके माता-पिता जिंदा है उनकी पूरी सेवा करें समय से उनको स्नान कराना भोजन कराना दवा  कराना सुनिश्चित करें। जिनके माता-पिता इस दुनिया में नहीं है वह लोग माता पिता के के बारे में अच्छी भावना रखते हुए गरीब महिला पुरुषों की मदद करते हुए उनकी सेवा करें जिससे अगर माता-पिता इस दुनिया में नहीं तब भी उनकी आत्मा को शांति मिलेगी। इस अवसर पर सूबेदार मेजर के भाई रणविजय सिंह, राम कृत सिंह, रणजीत सिंह के अलावा जनार्दन सिंह, फेकू पीजी कॉलेज के प्रबंधक अमर नाथ सिंह, जय प्रकाश सिंह, कमलेश सिंह, रघुवंश सिंह, राजेश सिंह ,भानु प्रताप सिंह ,सोमनाथ शर्मा ,सुभाष रावत ,अरविंद सिंह ,राम नयन सिंह सहित सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त अध्यापक जवाहरलाल नेहरू ने किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh