Latest News / ताज़ातरीन खबरें
तेज हवाओं और बारिश से भारी नुकसान, कई पेड़ और विधुत पोल जमीन पर धरासाई
फूलपुर। बुधवार को आई तेजआंधी व बारिश के चलते तहसील क्षेत्र के अनेकों गांव में काफी नुकसान हुआ है। खास कर आम का फसल काफी संख्या में टूटकर गिर चुका है। साथ ही पेड़ भी कई जगह गिरे हैं। बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई। माहुल मार्ग पर पेड़ के साथ खम्बा टूट कर गिरजाने से फूलपुर से माहुल मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है । जिस के चलते आम जनमानस को आने जाने में काफी दिक्कत हो रही। तेज आंधी के चलते आम की फसल के नुकसान पहुंचा है बागो में पेड़ के साथ साथ आम का फल भी गिर चुका है। जिससे बगीचे के मालिकों ,किसानों में काफी मायूसी है।






















































Leave a comment