Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बेरोजगारी में रोजगार के लिए एक सुनहरा अवसर ....

प्रेस नोट
आजमगढ़ 10 मई-- सहायक निदेशक (सेवा0) पूनम रानी ने बताया कि ग्लोबलाइजेशन एवं उदारीकरण के वर्तमान समय में सार्वजनिक क्षेत्र में सवेतन रोजगार के घटते अवसरों के दृष्टिगत बेरोजगार छात्र/छात्राओं को निजी क्षेत्र में सेवायोजित करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग द्वारा रोजगार मेलों की श्रृंखला चलायी जा रही है। रोजगार मेलों की इसी कड़ी में दिनांक 24 मई 2022 को वृहद रोजगार मेले का आयोजन क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़, कौशल विकास मिशन एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आजमगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हर्रा की चुंगी आजमगढ़ में किया जा रहा है। प्राइवेट कम्पनीयों द्वारा आईटीआई योग्यताधारी, हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट एवं उच्च योग्यताधारी बेरोजगारों का चयन किया जायेगा। 
ऐसी स्थिति में सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़ में पंजीकृत जॉब सीकर (बेरोजगार अभ्यर्थी) सेवायोजन पोर्टल www.sewayojan.up.nic.in के होम पेंज के पापप (रोजगार मेंलो में रिक्तियां देखने के लिए यहां क्लिक करें) पर क्लिक कर प्राइवेट कम्पनियों के विज्ञापित रिक्तियों के विवरण देखकर अपने पंजीयन यूजर आईडी का प्रयोग कर आनलाईन रोजगार मेले में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। इस हेतु कोई मार्ग व्यय देय नही है।

-------जि0सू0का0 आजमगढ़-10.05.2022--------


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh