Latest News / ताज़ातरीन खबरें
पदोन्नत हुए चार उप निरीक्षकों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्टार लगा कर दी बधाई : जौनपुर
जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने मंगलवार उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए 04 उपनिरीक्षक के कन्धे पर स्टार लगाकर पदोन्नति की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
जानकारी के अनुसार अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए और इमानदारी से अपनी जिम्मेदारियों को निभाने वाले चार उपनरीक्षक संतोष पांडेय,सीमा यादव, विभूति नारायण राय, अंगद प्रसाद तिवारी को पदोन्नत प्राप्त हुआ इन्हें अब उपनिरीक्षक से निरीक्षक बनाया गया तथा निरीक्षक के रूप में काम करने की जिम्मेदारी सौंपी गई इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने पदोन्नत प्राप्त पुलिस कर्मियों को बधाई दी तथा अपने हाथों स्टार लगा कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।






















































Leave a comment