Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अज्ञात कारणों से लगी आग,मौके पर पहुँची दमकल गाड़ी

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में मंगलवार दोपहर अज्ञात कारण से आग लग गई । सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू , 

आवासीय परिसर से उठ रहे धुआं का गुबार देखते ही उपस्थित सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो परिसर में लगे पेड़ पौधे घास फूस जल रहे थे सुरक्षाकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी, मौके पर दमकल विभाग की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाने के लिए काम शुरू कर दिया कड़ी मशक्कत के बाद कुछ ही क्षण में दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया वही आग लगने का कारण अभी तक अज्ञात है तथा बताया गया की आग लगने से किसी भी तरह का नुकसान नही हुआ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh